हरिद्वार में छात्रवृत्ति पंजीकरण की धीमी गति पर सीडीओ ने लगाई फटकार

Listen to this article

हरिद्वार, 21 अगस्त 2025 — हरिद्वार में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति पंजीकरण की धीमी रफ्तार पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने कड़ी नाराजगी जताई। विकास भवन रोशनाबाद में हुई एक बैठक में उन्होंने कम पंजीकरण के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) और जिला समाज कल्याण अधिकारी को जमकर फटकारा।

​सीडीओ ने तत्काल सभी स्कूलों और कॉलेजों की सूची बनाने और नोडल अधिकारियों से संपर्क कर पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित नहीं रहना चाहिए।

​बैठक में समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि उन्होंने सीईओ को छह बार रिमाइंडर भेजे थे, लेकिन कोई खास प्रगति नहीं हुई। इस पर, सीडीओ ने उनसे पूछा कि इस गंभीर मामले की जानकारी उन्हें पहले क्यों नहीं दी गई। उन्होंने सभी अधिकारियों को एकजुट होकर काम करने और पंजीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। यह बैठक पात्र छात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए बुलाई गई थी।