हरिद्वार, 29 अगस्त 2025 – आज बीएचईएल वर्कर्स यूनियन (एचएमएस) ने अपने संस्थापक, जुझारू और संघर्षशील नेता, स्वर्गीय श्री बीपी ओझा की छठी पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यूनियन के कार्यालय, 25/3/1 में आयोजित कार्यक्रम में, सभी मजदूरों और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनके महान योगदान को याद किया।
यूनियन के सदस्यों ने उनके द्वारा बीएचईएल और मजदूरों के हित में किए गए कार्यों की सराहना की। श्री बीपी ओझा ने हमेशा मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और संयुक्त समिति में भी उनका प्रभावी नेतृत्व किया। उनके कुशल नेतृत्व को आज भी सम्मान के साथ याद किया जाता है।
इस अवसर पर श्री पंकज शर्मा, श्री राधेश्याम सिंह, यशोदा नंदन, हरप्रताप सिंह, नफीस अहमद, राकेश शुक्ला, अजीत पंडित, अरुण गुप्ता, आशुतोष शर्मा, गुलजार अहमद, रविन्द्र कुमार, धनंजय यादव, संजय वर्मा, पीयूष मित्तल, मनव्वर त्यागी, श्रीपाल, संजय शर्मा, सुनील जोशी, राजीव अनुराग, राजीव शर्मा, जगदीश शर्मा सहित कई वरिष्ठ और अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।













