हरिद्वार: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का पार्टी के पदाधिकारियों,आमजन,व्यापारियों,ग्राम प्रधानों ने भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान सभी ने केंद्र और प्रदेश का आभार जताते हुए कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी के विजन और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिलेगा और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर स्वामी यतीश्वरानंद ने पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश में प्रधानमंत्री और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हर वर्ग का विकास हो रहा है।स्वागत करने आए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रदेश के समुचित विकास और योजनाओं को सुचारू रखने के लिए प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनानी है और इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को मेहनत के साथ धरातल पर उतरकर आमजन को पार्टी से जोड़कर मजबूत करना है।भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा,दर्जाधारी मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि,डा.जयपाल सिंह चौहान,सुनील सैनी ने स्वागत करते हुए कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद जननेता हैं और सभी की समस्या सुनकर उनका समाधान कराते हैं।उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष का पद देकर पार्टी ने आमजन का सम्मान बढ़ाया है।स्वागत करने वालों जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,पूर्व अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष अमित चौहान,पूर्व मेयर मनोज गर्ग,सुशील राठी,संजीव चौधरी,कविंद्र चौधरी,ग्राम प्रधान राजेश वर्मा, प्रदीप चौहान, पंकज चौहान,प्रखर कश्यप,जसवीर चौधरी,प्रधान अमित सैनी, लाखन सिंह,सचिन कुमार,अनिल प्रधान,दीपक सैनी,चरण सिंह चौहान,हरेंद्र चौधरी,अमीलाल, मनीष चौधरी,नृपेंद्र चौधरी,संजय पाल,तेलूराम प्रधान,योगेंद्र मुंडन,राजपाल सिंह,सीमा चौहान, संजय सहगल,बृजमोहन पोखरियाल,धर्मेंद्र प्रधान,प्रणव यादव,श्रवण चौहान,पंकज चौहान,सौरभ शर्मा,राजन मेहता,विक्की तनेजा,विपिन गुप्ता,नरेंद्र गुप्ता,किरण सिंह,अनिल राणा,मनोज गौतम ,बिजेंद्र चौधरी,अरविन्द,सूर्यकांत मलिक,सुरेंद्र तेश्वर,धर्मपाल ठेकेदार,सरिता अमोली,सरदार चंचल सिंह,विक्रांत राठी, विनीत यादव,योगेश,सरदार हरमोहन सिंह,हरजीत सिंह,महेंद्र सिंह चावला, सतनाम सिंह भाटिया,सतविंदर सिंह,अनिल अरोड़ा,दीपक मेहरा,जोनी गुर्जर,लाखन सिंह गुर्जर, पंकज चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
2025-09-15














