हरिद्वार: रूड़की तहसील के ग्राम मिर्जापुर मुस्तफाबाद के पूर्व प्रधान मोहम्मद इश्त्याक ने गांव की 50 बीघा बाढ़ग्रस्त जमीन को बाइट वेब इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी एवं फूड पार्क के लिए देकर एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। उनका मानना है कि यह कदम “लोहे के दाम पर सोना खरीदने” जैसा है और इससे गांव का कायापलट होगा। पूर्व प्रधान ने इस संबंध में एक लिखित समझौता पत्र भी परियोजना के महाप्रबंधक पंकज शांडिल्य को सौंपा है।
उत्तराखंड औद्योगिक पार्क स्थापना नीति-2023 के तहत यह औद्योगिक पार्क रुड़की बाईपास रोड पर स्थापित किया जा रहा है। इस परियोजना में डंढेड़ी, खटका, जबरदस्तपुर और मोमिनपुर समेत कई गांवों की 1831 एकड़ भूमि शामिल है, जिसमें मिर्जापुर मुस्तफाबाद की जमीन का सबसे बड़ा योगदान है।
पूर्व प्रधान इश्त्याक का कहना है कि इस औद्योगिक पार्क से क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे और भावी पीढ़ी को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने सिडकुल हरिद्वार से सटे गांवों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के लोगों ने आर्थिक तरक्की देखी है और उम्मीद है कि यहां भी वैसी ही प्रगति होगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विकास सैनी सहित कई ग्रामीण मौजूद














