मारपीट करने वालों पर एफआईआर होने पर पुलिस प्रशासन का जताया आभार

Listen to this article

हरिद्वार, 16 अक्तूुबर:   खन्ना नगर निवासी व्यवसायी आशीष कुमार गुप्ता ने उनके साथ मारपीट कर घायल करने वालों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोबाल और उनकी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है। प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए गुप्ता ने विश्वास जताया कि पुलिस बिना किसी दबाव के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाएगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक, धार्मिक संगठनों और हरिद्वार प्रेस क्लब के पत्रकारों का भी आभार जताया, जिन्होंने उनकी आवाज को प्रमुखता से उठाया।