प्रेस क्लब हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया दीपावली मिलन समारोह

Listen to this article

हरिद्वार, 17 अक्तूबर:   प्रेस क्लब, हरिद्वार में आज दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्लब के सभी सदस्यों और पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी पत्रकारों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उपहारों का आदान-प्रदान किया।

​कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी नदीम अहमद भी उपस्थित रहे और उन्होंने सभी पत्रकारों को दीपावली की बधाई दी। समारोह के दौरान, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हिमांशु द्विवेदी द्वारा लिखित पुस्तक सभी उपस्थित लोगों को भेंट की गई। प्रेस क्लब के महामंत्री दीपक मिश्रा और युवा पत्रकार मेहताब आलम ने मधुर गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया।

​प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री दीपक मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत शुक्ल, संजय आर्य, गुलशन नैय्यर, दीपक नौटियाल, संदीप रावत और रामचंद्र कन्नौजिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

​इस मौके पर अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति में पर्वों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी कुशलतापूर्वक निर्वाह कर रहा है। महामंत्री दीपक मिश्रा ने पर्वों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक बताते हुए कहा कि ये जीवन की एकरसता को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने दीपावली पर्व को अज्ञान रूपी अंधकार का नाश कर ज्ञान का संदेश देने वाला बताया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत शुक्ल, विजेंद्र हर्ष, दीपक नौटियाल, संजय आर्य, सुनीलदत्त पांडे, ललितेंद्रनाथ, रामचंद्र कन्नौजिया, डॉ. शिवा अग्रवाल, मनोज रावत, डॉ. हिमांशु द्विवेदी, राहुल वर्मा, अमित शर्मा, काशीराम सैनी, श्रवण झा, बालकृष्ण शास्त्री, संजय रावल, गुलशन नैय्यर, सुभाष कपिल, कुलभूषण शर्मा, प्रतिभा वर्मा, कुमकुम शर्मा,निशा शर्मा, शिवा अग्रवाल, आफताब खान, चंद्रशेखर जोशी, शिवकुमार शर्मा, राजीव तुम्बड़िया, राव रियासत पुंडीर, अहसान अंसारी, केके पालीवाल, एमएस नवाज, बृजपाल सिंह, स्वरूप पुरी, महावीर नेगी, लव शर्मा, तनवीर अली, जोगिंदर मावी, मनोज रावत, महेश पारीख, प्रशात शर्मा, संदीप रावत, शैलेंद्र ठाकुर, मंजू नेगी, निशा शर्मा, शिव कुमार शिव, प्रदीप गर्ग, संदीप शर्मा, मनोज सोही, आशीष मिश्रा, मनोज खन्ना, सुनील पाल, विक्रम छाछर, रोहित सिखोला, कौशल सिखोला, डा रमेश खन्ना, मुदित अग्रवाल सुरेंद्र शर्मा एडवोकेट, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, संजीव शर्मा, विकास चौहान, अश्विनी अरोड़ा,विकास झा, नवीन चौहान, परमजीत राणा सहित प्रेस क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे।