
देहरादून, उत्तराखंड:17 अक्टूबर 2025
महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उनकी छवि को धूमिल करने की साजिश के तहत “अनर्गल आरोप” लगाने के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), देहरादून, उत्तराखंड से शिकायत की है।
तिवारी ने एसएसपी को लिखे अपने पत्र में कहा है कि “कतिपय लोगों द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक पर मेरी छवि को धूमिल करने की साजिश के तहत अनर्गल आरोप (छायाप्रति संलग्न) बिना किसी तथ्य व सबूत के लगाये जा रहे हैं,” और आगे कहा कि ये आरोप “सरेआम मेरी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का कार्य कर रहा है।”
महानिदेशक ‘सूचना’ ने एसएसपी से इस गंभीर मामले का संज्ञान लेने और “उक्त प्रकरण की जांच करते हुए संबंधितों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने का कष्ट करें” कहकर अनुरोध किया है। इस शिकायत के साथ आरोपों से संबंधित छायाप्रति संलग्न की गई है।













