हरिद्वार। पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी ने हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक जनप्रतिनिधियों से मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जयराम आश्रम परमाध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, नगर विधायक मदन कौशिक और मेयर पति सुभाषचंद सहित कई वरिष्ठ भाजपा और कांग्रेस नेताओं से भेंट की। हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि भारत विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों और पर्वों का गुलदस्ता है और त्योहार देश की एकता और अखंडता को मजबूत करते हैं। उन्होंने दीपावली को आपसी सौहार्द और सद्भावना का संदेश देने वाला पर्व बताया और सभी से राजनीति से ऊपर उठकर कर्तव्यों के निर्वहन की अपील की।
2025-10-22














