रामनगर: अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रामनगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन रोमियो’ के तहत शुक्रवार देर शाम को व्यापक कार्रवाई की गई। इस अभियान में अवैध रूप से शराब परोसने वाले और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती बरती गई।
दो रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार:
प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान भवानीगंज क्षेत्र में दो रेस्टोरेंट संचालकों को रेस्टोरेंट के भीतर अवैध रूप से शराब परोसते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए रेस्टोरेंट संचालकों में भवानीगंज निवासी कंजरपड़ाव का शंकर रेस्टोरेंट संचालक और भवानीगंज निवासी मेहरा रेस्टोरेंट संचालक शामिल हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 60/21 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।
59 व्यक्तियों पर चालान और जुर्माना:
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा या उत्पात मचाने वाले कुल 59 व्यक्तियों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। इन सभी पर पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई और उनसे कुल 15,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई:
अभियान के तहत शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर भी शिकंजा कसा गया। कुल 7 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इनमें से 2 वाहन सीज किए गए, और वाहन चालकों से 2,000 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।














