‘
उत्तराखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, ‘उत्तराखंड रजत उत्सव’ का भव्य उद्घाटन हरिद्वार के रोड़ी कुंभ मेला पार्किंग में 30 अक्टूबर से 01 नवंबर, 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।
मुख्य आकर्षण में उत्तराखंड के प्रसिद्ध कलाकारों की मनोरंजक प्रस्तुतियाँ, म्यूजिकल बैंड, लेजर और लाइडर शो, 4 आर्ट एवं क्राफ्ट मेला, लोक नृत्य, संगीत कार्यक्रम, और स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल शामिल हैं।
तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत प्रमुख प्रतियोगिताएँ इस प्रकार हैं:
30 अक्टूबर, 2025: चित्रकला प्रतियोगिता।
31 अक्टूबर, 2025: महिला रंगोली प्रतियोगिता।
01 नवंबर, 2025: नृत्य प्रतियोगिता।
उत्सव में केंद्रीय सरकार की योजनाओं और जनोपयोगी सेवाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में सभी सांसदों को आमंत्रित किया गया है, और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए QR कोड के माध्यम से पंजीकरण किया जा सकेगा।
2025-10-29













