लोह पुरुष वल्लभ भाई पटेल की जयंती:  राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास से मनाया

Listen to this article

हरिद्वार, 31 अक्टूबर 2025: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत गांधी पार्क से एकता रैली के साथ हुई, जिसमें स्कूली छात्रों, युवाओं, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।

​एकता रैली से पूर्व मुख्य अतिथि विधायक आदेश सिंह चौहान ने सभी को आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई। साथ ही, एक नशामुक्त समाज निर्माण की प्रतिज्ञा भी ली गई, जिसके तहत सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने और जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

​जिलाधिकारी ने सरदार पटेल के जीवन को एकता और कर्मनिष्ठा का प्रेरणास्रोत बताया और उनके आदर्शों पर चलकर सशक्त व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर जोर दिया। रैली में मेयर किरण जैसल, विधायक आदेश चौहान, विभिन्न पालिका अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट सहित अनेक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।