जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन पांच नवम्बर को

Listen to this article

हरिद्वार:  राज्य के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार पांच नवम्बर को ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय में जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद कुमार पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद स्तरीय युवा महोत्सव के अंतर्गत विकास खण्ड़ों में सामूहिक लोकनृत्य,सामूहिक लोकगीत लोकगीत,कहानी लेखन,चित्रकला,भाषण,कविता लेखन एवं जनपद स्तर पर सीधी विज्ञान प्रदशर्नी स्पर्द्धा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुरूस्कृत तथा उपहार भी प्रदान किए जाएंगे।प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए नामित किया जायेगा।