बीएचईएल हरिद्वार की हीप इकाई ने ताइवान में जीता ‘गोल्ड अवार्ड’
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), हरिद्वार की हीप (HEEP) इकाई ने ताइवान के ताइपे शहर में 03 से 06 नवम्बर तक आयोजित इंटरनेशनल क्वालिटी सर्किल सम्मेलन में “गोल्ड अवार्ड” प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है।
- सफलता: 14 से अधिक देशों की टीमों ने इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया। हीप इकाई का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्युत मशीन्स, ब्लॉक-1, के गुणवत्ता चक्र 771 (तरुण चक्र) ने यह सफलता प्राप्त की।
- परियोजना का फोकस: टीम ने 145 मेगावाट तक की लिफ्ट इरिगेशन मोटर्स के लिए स्प्रिंग प्लेट की मशीनिंग गुणवत्ता बढ़ाने और समय सीमा कम करने पर केंद्रित एक नए टूलिंग फिक्सचर को डिजाइन और कार्यान्वित करने से संबंधित सुधार परियोजना प्रस्तुत की।
- लाभ: इस परियोजना से न केवल वित्तीय बचत होगी, बल्कि उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार और समय पर डिलीवरी भी सुनिश्चित होगी।
- टीम के सदस्य: इकाई समन्वयक राजेश कुमार, फैसिलिटेटर गौरव औझा, टीम लीडर तथा सदस्य बिरेंद्र सिंह, प्रभात कुमार, सोम दत्त, योगेश कुमार व रेशु चौहान ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर टीम को बधाई दी।
हरिद्वार: राजमिस्त्री की हत्या का खुलासा, ‘ईनाम की राशि का बंटवारा’ बना वजह

हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी हरिद्वार स्थित एक निर्माणाधीन मकान में हुई राजमिस्त्री की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ईनाम के रुपयों के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद हत्या की वजह बना।
- घटना: 14 अक्टूबर को उत्तरी हरिद्वार में एक निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री रामनिवास (निवासी शाहजहाँपुर, उ.प्र.) का शव मिला था। मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
- गिरफ्तारी: पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सतेन्द्र (उम्र 61 वर्ष, निवासी मेरठ, उ.प्र. हाल पता सप्तऋषि हरिद्वार) को बन्धा रोड से हिरासत में लिया।
- हत्या की वजह: आरोपी सतेन्द्र और मृतक रामनिवास एक साथ काम करते थे और दारू पीते थे। 14 अक्टूबर को ठेकेदार से मिले ईनाम के ₹500 को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसमें मृतक को ₹300 और आरोपी को ₹200 मिले थे। रायवाला से शराब पीकर लौटने के बाद रुपयों के बंटवारे को लेकर हुई बहस, गाली-गलौज और मारपीट इतनी बढ़ गई कि सतेन्द्र ने रामनिवास की हत्या कर दी l
- कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद को याद कर राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया
- हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा गुरूवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के निर्देशानुसार उत्तराखंड राज्य निर्माण की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को याद कर राज्य आंदोलन कारियों को नमन किया।इस मौके पर जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने उत्तराखंड राज्य निर्माण की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन कर उनके सपनों के उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया और कहा कि शहीदों की भावनाओं के अनुरूप ही भाजपा सरकार को चाहिए कि उत्तराखंड में बेराजगारी,भ्रष्टाचार,शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतरी हो उस पर काम करें।पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता मनोज सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार को उत्तराखंड की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चाहिए था कि विधानसभा में सार्थक चर्चा हो लेकिन भाजपा सरकार षड्यंत्र के तहत उत्तराखंड में पहाड़ मैदान के बीच वैमनस्य फैलाना चाहती है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और राजबीर सिंह ने कहा कि उत्तराखंड निर्माण की रजत जयंती वर्ष में हमें यह चिंतन करना होगा कि कैसे शिक्षा और स्वास्थ्य को हम आमजन को सुलभ तरीके से पहुंचा पाए।महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी और महानगर कांग्रेस महासचिव तरूण व्यास ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन में आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर इस प्रदेश की बेहतरी का सपना देखा था लेकिन आज 25वर्ष बीत जाने पर भी उत्तराखंड में आमजन मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्षरत है जो कि बहुत ही निंदनीय है। पार्षद सोहित सेठी और अजय गिरी ने कहा कि उत्तराखंड निर्माण के लिए जो त्याग और बलिदान हमारे आंदोलनकारियों ने दिया उसे कभी भूला नहीं जा सकता। इस मौके पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में हिमांशु राजपूत,उज्जवल वालिया,मनीष गुप्ता,गौरव गोस्वामी ,ऋषभ वशिष्ठ,यूथ कांग्रेस जिला महासचिव शुभम जोशी,मयंक त्यागी,अरूण चौहान, शोकत अली चीचू,आशीष कुमार,सचिन कुमार आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।














