आरएसएस का शताब्दी वर्ष: 16 नवंबर से व्यापक गृह संपर्क अभियान

Listen to this article

​हरिद्वार।

​राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 16 नवंबर से 14 दिसंबर तक एक व्यापक गृह संपर्क अभियान चलाएगा। इस अभियान के तहत, स्वयंसेवक घर-घर जाकर लोगों को संघ के 100 वर्षों के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी देंगे।

​अभियान की रणनीति को लेकर रविवार को हरिद्वार के एक बैंकट हॉल में आरएसएस की बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिला, नगर, उपनगर और बस्ती के पदाधिकारी और स्वयंसेवक शामिल हुए।

​आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र ने स्वयंसेवकों को अभियान की बारीकियां समझाते हुए बताया कि संपर्क के दौरान लोगों को भारत माता का चित्र और आरएसएस की पुस्तक भी वितरित की जाएगी।

​बैठक की अध्यक्षता जिला संचालक डॉ. यतीन्द्र नाग्यान और नगर कार्यवाह डॉ. अनुराग ने की। इस अवसर पर विभाग प्रचारक राकेशजी, जिला प्रचारक जगदीप जी सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।