हरिद्वार को ‘स्वच्छ एवं क्लीन’ बनाने के लिए महाअभियान: दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ कार्रवाईन

Listen to this article

हरिद्वार, 20 नवंबर 2025

​मुख्यमंत्री के निर्देश पर धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, क्लीन और मॉडल जनपद बनाने के लक्ष्य के साथ चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान के दूसरे दिन भी जिला प्रशासन की टीम धरातल पर डटी रही। जिलाधिकारी (डीएम) मयूर दीक्षित के निर्देश पर, जो स्वयं लगातार सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं, आज नगर निगम द्वारा पंतद्वीप मैदान (पार्किंग) और चमगादड़ टापू क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।


हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में कार्रवाई

  • क्षेत्र: पंतद्वीप मैदान (पार्किंग) एवं चमगादड़ टापू।
  • निगरानी: अपर मुख्य नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी एवं सहायक नगर आयुक्त रिषभ उनियाल की देखरेख में।
  • परिणाम: पर्यावरण मित्रों के सहयोग से इस अभियान में लगभग 10 टन कूड़ा-कचरा एकत्रित किया गया।

शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण कस्बों तक पहुंची सफाई, अधिकारी मैदान में उतरे

​डीएम मयूर दीक्षित ने विगत दिवस सभी संबंधित अधिकारियों को स्वयं धरातल पर उतरकर अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर सफाई व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में आज दूसरे दिन भी जनपद के सभी विकास खंडों और तहसीलों के अधिकारी सफाई व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

हर की पौड़ी क्षेत्र भी हुआ साफ, श्रद्धालुओं के लिए हटाए गए अतिक्रमणअपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने अवगत कराया है कि हर की पौड़ी क्षेत्र को साफ सुथरा रखने और आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए फुटपाथ एवं घाटों पर लगाई गई दुकानों को हटाया गया। यह कार्रवाई सुनिश्चित करेगी कि घाट और रास्ते अतिक्रमण मुक्त रहें।