जिला बार एसोसियेशन के लिए मतदान सम्पन्न,मतगणना आज

Listen to this article


हरिद्वार। जिला बार एसोसिएशन के लिए शुक्रवार को मतदान के बाद मतगणना को लेकर मतदान के बाद हंगामा हो गया। बताया जाता है कि कुछ प्रत्याशियों ने आज ही मतगणना कराने को लेकर चुनाव अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। चुनाव में अपनी भाग्य आजमा रहे कुछ प्रत्याशी देर सायं मतगणना की मांग को लेकर बार कार्यालय के बाहर जमें हुए हैं। बता दें कि शुक्रवार को हरिद्वार बार एसोसिएशन के लिए मतदान हुआ। हलांकि मतदान शांतिपूर्ण रहा। आमतौर पर मतदान के दिन ही मतगणना होती है और परिणाम देर-रात तक आ जाते हैं। पहले निर्वाचन अधिकारियों ने आज ही मतगणना का निर्णय लिया था,लेकिन इस बार चूंकि प्रत्याशियों में महिला अधिवक्ता भी थी और मतगणना देर-रात तक चलनी थी इसलिए निर्वाचन अधिकारियों ने मतदान के बाद हुई बैठक उपरांत मतगणना कल सुबह यानि शनिवार को कराने का निर्णय लिया।जिसको लेकर चुनाव लड़े कुछ प्रत्याशियों ने असहमति जताई और हंगामा शुरू कर दिया। अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार ने इसे चुनाव समिति की विफलता बताते हुए कहा बार चुनाव में हमेशा से ही मतदान के दिन ही मतगणना होती रही है इसलिए आज मतगणना न कराना चुनाव अधिकारियों की नाकामी है। सुशील कुमार अपने समर्थकों के साथ अब भी बार चुनाव कार्यालय के बाहर धरने पर जमें हैं। उधर मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप पालीवाल और सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट राकेश गुप्ता के अनुसार मतगणना शनिवार को कराने का निर्णय बहुमत से और सभी के हित में लिया गया है। कल शनिवार सुबह से मतगणना कराई जाएगी,मतपेटियां सुरक्षा पहरे में सुरक्षित हैं।ज्ञात रहे कि इसबार बार एसोसियेशन के चुनाव में कुल 14पदों के लिए आज हुए मतदान में बार के कुल 1091 मतदाता सदस्यों में से 1007 वोटरों ने मतदान किया। 07पदों और 07कार्यकारिणी सदस्यों के लिए कुल 38 अधिवक्ता प्रत्याशी इस बार चुनाव मैदान में हैं।