हरिद्वार के प्रेस क्लब सभागार में ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया)’, उत्तराखंड की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेश गुप्ता द्वारा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी वर्ष के लिए संगठन की कार्ययोजना तैयार करना और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए ठोस रणनीति बनाना था।
बैठक के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना एकजुट होकर ही किया जा सकता है। वर्ष भर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी सदस्यों से सुझाव मांगे गए, ताकि संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पाण्डेय की उपस्थिति में चार वरिष्ठ पत्रकारों—ललितेन्द्र नाथ, नरेश दीवान शैली, शान्त शर्मा और के.के. पालीवाल (बिट्टू पालीवाल) को विधिवत रूप से संगठन की सदस्यता दिलाई गई। नए सदस्यों का वरिष्ठ पत्रकारों और पदाधिकारियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री संदीप रावत और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवागत सदस्यों का अभिनंदन करते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य संगठन के नेतृत्व में पूर्ण निष्ठा रखते हुए पत्रकारों के कल्याण और सामाजिक सरोकारों के लिए मिलकर कार्य करेंगे।
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडे सहित आदेश त्यागी, रामचंद्र कनौजिया, गुलशन नैय्यर, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, राजेश शर्मा, बालकृष्ण शास्त्री, डॉ. शिवा अग्रवाल, राहुल वर्मा, प्रतिभा वर्मा, कुमकुम शर्मा, जोगेंद्र मावी, सुरेंद्र कुमार शर्मा, आशीष मिश्रा, शिवांग अग्रवाल, शमशेर बहादुर, नीलम सैनी, ठाकुर शैलेंद्र सिंह, संजीव शर्मा, अनूप कुमार, नितिन राणा, करण खुराना और शिवकुमार जैसे कई वरिष्ठ पत्रकार व सदस्य उपस्थित रहे।














