उत्तराखंड हरिद्वार संक्षिप्त: हरिद्वार जनपद में आज की ताजा खबरें,यहां देखें

Listen to this article

ज्वालापुर में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद और संचालक गिरफ्तार

ज्वालापुर में ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस की संयुक्त टीम ने पीठ बाजार स्थित सुपर हेल्थ मेडिकोज पर छापेमारी की। मौके से भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाइयां, कैप्सूल और सिरप बरामद किए गए। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक परवेज को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हरिद्वार पुलिस ने ‘ऑपरेशन रिकवरी’ के तहत गुम हुए 138 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें सिडकुल पुलिस द्वारा बरामद 32 लाख रुपये के 126 मोबाइल और नगर कोतवाली द्वारा बरामद 1.80 लाख रुपये के 12 मोबाइल शामिल हैं। एसएसपी के निर्देशन में बरामद ये फोन उनके मालिकों को सौंप दिए गए हैं।

प्रेस क्लब में नववर्ष की पूर्व संध्या पर स्नेह भोज का आयोजन, आपसी भाईचारे का संदेश

प्रेस क्लब हरिद्वार में नववर्ष की पूर्व संध्या पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली द्वारा स्नेह भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक रवि बहादुर और कई वरिष्ठ पत्रकारों ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

किरबी कंपनी ने सीएसआर फंड से भूपतवाला स्वास्थ्य केंद्र को दिए आधुनिक मेडिकल उपकरण

सिडकुल स्थित किरबी कंपनी ने सीएसआर मद से शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूपतवाला को आधुनिक चिकित्सकीय उपकरण भेंट किए हैं। विधायक मदन कौशिक और सीएमओ डॉ. आरके सिंह की मौजूदगी में ये उपकरण सौंपे गए, जिससे स्थानीय मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

दिनेश साहू बने श्री गुरु गोरखनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

श्री गुरु गोरखनाथ व्यापार मंडल के चुनाव में दिनेश साहू को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही चिराग कीर्तिपाल महामंत्री और विनीत यादव कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया