सूचना विभाग हरिद्वार द्वारा जारी विज्ञप्तियों का संक्षिप्त विवरण

Listen to this article

हरिद्वार में 1 से 15 जनवरी तक चलेगा ‘महा स्वच्छता अभियान’

धर्मनगरी हरिद्वार को ‘क्लीन मॉडल’ बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक महा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने व्यापार मंडल, सिडकुल और एनजीओ के साथ बैठक कर इस अभियान में जन-भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की और उपस्थित पदाधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

बैठक में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, एसएनए रुड़की अमरजीत कौर,आरएम सिडकुल कमल किशोर,शांति कुंज वासुदेव,जिला अध्यक्ष सेवा भारती संजय जैन, हरेंद्र गर्ग,अध्यक्ष जिला व्यापार मंडल संजीव नैय्यर,राहुल शर्मा,राजेश पुरी,डॉ आलोक सारस्वत,विशाल गर्ग,तरुण नैय्यर,विनीत जोली सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी का नववर्ष संदेश: “स्वच्छ हरिद्वार का लें संकल्प”

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद वासियों को नए साल 2026 की शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि इस वर्ष हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से यह वर्ष सुख-समृद्धि लाए और श्रद्धालु यहाँ से एक सुखद व साफ-सुथरा अनुभव लेकर जाएं।

‘जन-जन की सरकार’ कार्यक्रम: 12 हजार से अधिक लोग लाभान्वित

मुख्यमंत्री की पहल पर 17 से 30 दिसंबर तक आयोजित बहुउद्देशीय शिविरों की उपलब्धियां जारी की गई हैं। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी ने बताया कि इन शिविरों में 18,195 लोगों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 12,331 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। कुल 795 शिकायतों में से 380 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

लक्सर शिविर में 64 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

​लक्सर के बहादुरपुर खादर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान की अध्यक्षता में 1,956 लोगों ने हिस्सा लिया। शिविर में 865 प्रमाण पत्र जारी किए गए और 617 लोगों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक संजय गुप्ता और राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति भी मौजूद रहे।

धरातल पर दिखने लगा सफाई अभियान का असर

​पिछले 43 दिनों से हरिद्वार में निरंतर चल रहे स्वच्छता अभियान का सकारात्मक प्रभाव दिखने लगा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। BHEL, लोक निर्माण विभाग (PWD) और राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) द्वारा विभिन्न मार्गों और क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सफाई कार्य किया जा रहा है, ताकि जनपद को एक मॉडल के रूप में विकसित किया जा सके।