हरिद्वार में रविदासीय धर्म प्रचारक संदीप खत्री ने एक प्रेस वार्ता के दौरान अभिनेत्री उर्मिला सनावर और पूर्व विधायक सुरेश राठौर द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे ऑडियो-वीडियो को निराधार बताया है। उन्होंने दोनों पर दुष्प्रचार करने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए मांग की है कि यदि उनके पास कोई ठोस सबूत हैं, तो वे पुलिस और जांच एजेंसियों के सामने आकर उन्हें प्रस्तुत करें। संदीप खत्री ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, समाजसेवी पुरुषोत्तम शर्मा ने इन आरोपों को चुनौती देते हुए कहा कि यदि ये आरोप सही साबित हुए तो वह जलसमाधि ले लेंगे। उन्होंने दोनों पक्षों से पुलिस के सामने आकर सच्चाई स्पष्ट करने को कहा है।
2026-01-03













