आमतौर पर गर्मियों में लगने वाली वनाग्नि अब कड़ाके की ठंड के बावजूद उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में देखी जा रही है। इस असामान्य घटना ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वैज्ञानिक जांच के निर्देश दिए हैं।
जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि भीषण ठंड और नमी के बावजूद जंगलों में आग क्यों लग रही है। क्या यह कोई प्राकृतिक बदलाव है या मानवीय लापरवाही? वन विभाग के विशेषज्ञों की टीम अब इन क्षेत्रों का दौरा कर तकनीकी पड़ताल करेगी।














