
हरिद्वार: सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर 2 में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा मकर संक्रांति उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित आरएसएस के पश्चिम उत्तर क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदमजी ने मकर संक्रांति को ‘सामाजिक समरसता’ के प्रतीक के रूप में परिभाषित किया। उन्होंने पंच परिवर्तनों को जीवन में उतारकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री संतोष यादव ने की। उन्होंने अपने संबोधन में संघ और समिति के नि:स्वार्थ सेवा भाव की प्रशंसा की और मितव्ययिता व करुणा के महत्व पर अपने प्रेरणादायक अनुभव साझा किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में मेयर किरण जैसल उपस्थित रहीं।
समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत ‘सर्वे भवंतु सुखिनः’ स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रियंका ने और धन्यवाद ज्ञापन नगर कार्यवाहिका दीप्ति जी ने किया। इस अवसर पर समिति की विभिन्न विभागों की पदाधिकारी, प्रबुद्ध महिलाएं और संघ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।














