हरिद्वार के पुरानी कचहरी परिसर स्थित प्रेस क्लब में रविवार को होली मिलन समारोह अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री दीपक मिश्रा ने जिलाधिकारी का तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला अर्पित कर आत्मीय स्वागत किया। जिलाधिकारी ने समस्त पत्रकार जगत को होली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। समारोह में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक मदन कौशिक और अन्य वरिष्ठ राजनेताओं ने भी शिरकत कर अपनी बधाई प्रेषित की।सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों की गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसमें शांतिकुंज के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान पत्रकारों ने परस्पर पुष्पवर्षा कर फूलों की होली खेली, जो आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक बनी। वक्ताओं ने रेखांकित किया कि पत्रकार समाज सदैव सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहता है और ऐसे आयोजन देश की एकता एवं अखंडता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए, पत्रकारों को उपहार वितरित किए गए और सभी ने पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखते हुए उत्सव का आनंद लिया। इस गरिमामयी आयोजन में भारी संख्या में पत्रकार, प्रबुद्ध जन और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी एवं महामंत्री दीपक मिश्रा ने सभी को होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि होली भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाला और एकता भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। प्रतिवर्ष धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है। देश की एकता अखंडता बनाए रखने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार शिवशंकर जायसवाल, सुनीलदत्त पांडे, आदेश त्यागी, डा.रजनीकांत शुक्ल, संजय आर्य, गुलशन नैयर, रामचंद्र कनोजिया, दीपक नोटियाल ने कहा कि सामाजिक सरोकारों से पत्रकार समाज सदैव ही जुड़ा रहता है। सांस्कृतिक व धार्मिक क्रियाकलाप ही समाज का मार्गदर्शन करते हैं।
सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों की गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसमें शांतिकुंज के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान पत्रकारों ने परस्पर पुष्पवर्षा कर फूलों की होली खेली, जो आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक बनी। वक्ताओं ने रेखांकित किया कि पत्रकार समाज सदैव सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहता है और ऐसे आयोजन देश की एकता एवं अखंडता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए, पत्रकारों को उपहार वितरित किए गए और सभी ने पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखते हुए उत्सव का आनंद लिया। इस गरिमामयी आयोजन में भारी संख्या में पत्रकार, प्रबुद्ध जन और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी एवं महामंत्री दीपक मिश्रा ने सभी को होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि होली भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाला और एकता भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। प्रतिवर्ष धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है। देश की एकता अखंडता बनाए रखने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार शिवशंकर जायसवाल, सुनीलदत्त पांडे, आदेश त्यागी, डा.रजनीकांत शुक्ल, संजय आर्य, गुलशन नैयर, रामचंद्र कनोजिया, दीपक नोटियाल ने कहा कि सामाजिक सरोकारों से पत्रकार समाज सदैव ही जुड़ा रहता है। सांस्कृतिक व धार्मिक क्रियाकलाप ही समाज का मार्गदर्शन करते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर पत्रकारों को उपहार वितरित किए गए और सभी ने मिलकर होली के पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। इस अवसर पर कौशल सिखौला, श्रवण कुमार झा, अमित शर्मा, केके पालीवाल, देवेंद्र शर्मा, राहुल वर्मा, काशीराम सैनी, बालकृष्ण शास्त्री, डा.शिवा अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, अमित गुप्ता, राधिका नागरथ, डा.हिमांशु द्विवेदी, त्रिलोकचंद भट्ट, आशीष मिश्रा, संदीप शर्मा, लव शर्मा, रूपेश वालिया, अनिरूद्ध भाटी, संदीप रावत, जोगेंद्र मावी, विकास झा, ललितेंद्र नाथ, रामेश्वर गौड़, सुरेंद्र शर्मा, शिवकुमार शर्मा, महावीर नेगी, विकास चौहान, रामेश्वर शर्मा, चंद्रशेखर जोशी, प्रतिभा वर्मा, कुमकुम शर्मा, सुदेश आर्य, परविन्दर, शैलेंद्र ठाकुर, सुभाष कपिल, कुलभूषण शर्मा, हिमांशु द्विवेदी, शिवा अग्रवाल, आशु शर्मा, रविन्द्र सिंह, मुदित अग्रवाल, रोहित सिखौला, तनवीर अली, मेहताब आलम, दयाशंकर वर्मा, राव रियासत पुंडीर, मुकेश वर्मा, सतीश गुजराल, संजीव शर्मा, मनोज खन्ना, सुरेंद्र बोकाड़िया, नरेश दीवान शैली सहित बड़ी संख्या में पत्रकार व भाजपा नेता विकास तिवारी, तरुण नैय्यर, हीरा सिंह बिष्ट, संदीप गोयल, समाजसेवी ललित नैय्यर, सुनील सेठी, पत्रकार चंद्रशेखर, सूचना अधिकारी, रतीलाल शाह आदि अतिथि मौजूद रहे।













