उत्तराखंड संक्षिप्त: आज दिन भर की ताजा खबरें, यहां देखें

Listen to this article

मजदूमजदूरों पर लाठीचार्ज की निंदा, 30 हजार वेतन की मांग

हरिद्वार। इंकलाबी मजदूर केंद्र ने गुड़गांव, मानेसर, फरीदाबाद और नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे मजदूरों पर लाठीचार्ज व मुकदमे दर्ज किए जाने की निंदा की है। संगठन ने 30 हजार न्यूनतम वेतन, गिरफ्तार मजदूरों व यूनियन प्रतिनिधियों की रिहाई और मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रेस वार्ता में बताया गया कि 56 मजदूरों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 20 महिलाएं शामिल हैं।

शांतिकुंज के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

हरिद्वार। गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज के कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने सीबीएसई परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। टॉपर नित्या उपाध्याय ने 94.8% अंक प्राप्त किए। विद्यार्थियों ने श्रद्धेया शैलदीदी से आशीर्वाद लिया, जिन्होंने उन्हें चरित्र और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कैबिनेट मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

नैनीताल। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सड़क, पेयजल, बिजली और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए और विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।

2047 को ध्यान में रखकर ड्रेनेज योजना तैयार

हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नैनीताल व उधमसिंह नगर के शहरी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु तैयार ड्रेनेज डीपीआर की समीक्षा की। वर्ष 2047 की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई इस योजना में विभिन्न नगरों के लिए अलग-अलग प्रस्ताव तैयार किए गए हैं, जिससे भविष्य में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।