महामंडलेश्वर करौली शंकर दास पर टिप्पणी का मामला: यू-ट्यूबर गौतम खट्टर पर मुकदमा दर्ज

Listen to this article

हरिद्वार/कानपुर। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण के महामंडलेश्वर स्वामी करौली शंकर दास के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में यू-ट्यूबर गौतम खट्टर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कानपुर के साइबर क्राइम थाने में उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

​स्वामी करौली शंकर की शिष्या प्रियंका द्विवेदी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि गौतम खट्टर ने भड़काऊ वीडियो के जरिए संत की छवि धूमिल करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का प्रयास किया है। इस घटना से संत समाज में भारी रोष है। कनखल में हुई अखाड़े की आपात बैठक में महंत भगत राम और सचिव जगतार मुनि ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। संतों का कहना है कि सनातन परंपरा और अखाड़ा संस्कृति का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।