हरिद्वार में पंचायती राज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने 2027 के कुंभ मेले को भव्य बनाने के लिए सभी निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री ने शहर में एलपीजी की समस्या को देखते हुए आश्रमों, होटलों और धर्मशालाओं में प्राथमिकता के आधार पर पीएनजी कनेक्शन लगाने पर जोर दिया। साथ ही, नमामि गंगे के तहत खोदी गई सड़कों को जून तक ठीक करने और विद्युत लाइनों को अंडरग्राउंड करने के निर्देश दिए गए ताकि कुंभ के दौरान व्यवस्था सुचारू रहे। चारधाम यात्रा के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने को कहा गया ताकि यातायात और जाम की समस्या न हो। बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे
2026-04-21












