कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और जिलाधिकारी का तहसील निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान दिए  निर्देश

Listen to this article

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रुड़की तहसील परिसर में किए गए सौंदर्यीकरण और पेंटिंग कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सरकारी स्कूलों की छात्राओं के लिए कंप्यूटर शिक्षा की एक विशेष पहल की शुरुआत की गई, जिसके तहत पहले बैच की 15 छात्राओं को अध्ययन सामग्री बांटी गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आपदा प्रबंधन एवं जनसुनवाई

​जिलाधिकारी ने तहसील रुड़की में ‘आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम’ का शुभारंभ किया, ताकि किसी भी दैवीय आपदा की स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील कर्मियों को स्वच्छता बनाए रखने और जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान करने की हिदायत दी। मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।