ऑपरेशन प्रहार: गौ-तस्करी का भंडाफोड़, 300 किलो मांस के साथ 4 गिरफ्तार

Listen to this article

उत्तराखंड पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रानीपुर पुलिस और गौवंश स्क्वाड ने ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पशु कटान का भंडाफोड़ किया है। शुक्रवार सुबह एक घर पर दी गई दबिश के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों—अकरम, अजीम, आदिल और नसरत को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी मोसिन मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से लगभग 300 किलो गौ-मांस और कटान में प्रयुक्त अवैध उपकरण बरामद किए हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।