कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण
कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ रोड़ी बेलवाला, सोल क्षेत्र और हरकी पैड़ी का भ्रमण कर होल्डअप के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन और स्नान के बाद सुगम निकासी के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। ओम पुल से रैम्प निर्माण तथा केशव आश्रम से अलकनंदा घाट तक वापसी मार्ग विकसित करने के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। एसएसपी ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पैदल यातायात योजना तैयार करने के निर्देश दिए।मीनाक्षी

नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऋषिकुल चौक पर प्रदर्शन कर चुनाव आयोग का पुतला फूंका। अनुसूचित जाति विभाग के महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि विपक्षी दलों के साथ भेदभाव किया जा रहा है तथा इस कार्रवाई से महिला विरोधी मानसिकता भी उजागर हुई है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












