उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का सम्मान समारोह और सोशल मीडिया गोष्ठी संपन्न: निष्पक्ष पत्रकारिता पर ज़ोर, मेधावी छात्रों हुए सम्मानित

Listen to this article

हरिद्वार, 9 मई: उत्तराखंड पत्रकार यूनियन हरिद्वार इकाई द्वारा सोमवार को जिला पंचायत सभागार में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का सम्मान समारोह, मेधावी छात्र सम्मान और “पत्रकारिता में सोशल मीडिया की भूमिका” पर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह उर्फ किरन चौधरी ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रमोद गिरि, महामंत्री महावीर नेगी और कोषाध्यक्ष रितेश कुमार तिवारी सहित पूरी कार्यकारिणी को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह और उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून के अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी ने की और संचालन अश्वनी अरोड़ा ने किया।
पत्रकारों और समाजसेवियों का सम्मान
यूनियन ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रामेश्वर गौड़, वासुदेव राजपूत और सुमेश खत्री को सम्मानित किया। इसके साथ ही, समाज सेवा के क्षेत्र में पंडित अधीर कौशिक, डॉ. विशाल गर्ग, विपिन शर्मा और राजीव पाराशर को भी सम्मानित किया गया।
मेधावी छात्रों का अभिनंदन
बोर्ड परीक्षाओं में शानदार अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें कनक, वंशिका, प्रिंस, श्लोक, आराध्या, तेजस्वी, सिमरन, एकता, कृष्णा, अविनाश, कशिश, साक्षी, जाह्नवी, जैनब, आशीष, राधिका, वंशदा और अतुल्य शामिल थे।
सोशल मीडिया की गंभीरता को समझें: ओमप्रकाश जमदग्नि
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने सोशल मीडिया की वर्तमान दौर में महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी को सोशल मीडिया की गंभीरता को समझना चाहिए और केवल ‘लाइक’ और ‘व्यू’ के चक्कर में किसी का अहित नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में सोशल मीडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लेकिन समाचार लिखते समय तथ्यों और प्रामाणिकता की जांच आवश्यक है।
लोकतंत्र को बचाए रखने में पत्रकारिता का अहम योगदान: राजेंद्र चौधरी
अति विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी उर्फ किरन चौधरी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र को बचाए रखने और राष्ट्र के विकास में पत्रकारिता का अहम योगदान है।
निष्पक्ष पत्रकारिता पर ज़ोर: डॉ. विशाल गर्ग
डॉ. विशाल गर्ग ने मेधावी छात्रों और नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए पक्षपातपूर्ण पत्रकारिता से बचने और निष्पक्ष होकर लेखनी का प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि पत्रकारों ने हमेशा दबाव में काम न करके वास्तविकता को उजागर किया है।
पत्रकार हितों में सरकार से कार्य कराने में सक्षम है यूनियन: भूपेंद्र कंडारी
उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी ने बताया कि उन्होंने पत्रकार हितों में सरकार से कई कार्य करवाए हैं, जैसे पत्रकार पेंशन की धनराशि बढ़ाना। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता देने की प्रक्रिया गतिमान है।
उपस्थिति
इस कार्यक्रम में डॉ. शिव शंकर जायसवाल, डॉ. रजनीकांत शुक्ल, अमित शर्मा, कुलभूषण शर्मा, मनोज रावत, शिवकुमार शर्मा, तनवीर अली, मेहताब आलम, सचिन कुमार, अम्बरीष कुमार, सोमेश कुमार, शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, विपिन शर्मा, व्यापारी नेता सुनील सेठी, पार्षद सूर्यकांत शर्मा, डॉ. अशोक गिरि, एड. गर्वित गिरि, धर्मेंद्र गिरि, कार्यक्रम संयोजक मुदित अग्रवाल, अश्वनी अरोड़ा, रुपेश वालिया, रविंद्र सिंह और कार्यकारिणी सदस्य मनीष सिंह, रामेश्वर शर्मा, विकास चौहान, आनंद गोस्वामी, महावीर नेगी, रितेश तिवारी, दीपक मौर्य, परवीन पेगवाल, शमशेर अली, वासुदेव राजपूत, विजय सुब्रमण्यम, विशाल गोस्वामी, आवेश अंसारी, रिजवान अहमद, विजय बंसल, नौशाद खान, दिनेश शर्मा, धीरज शर्मा, सिद्धार्थ त्रिपाठी, चंदशेखर गोस्वामी, मनीषा सूरी, सन्नी तिवारी, रोहित वर्मा आदि उपस्थित रहे।