हरिद्वार प्रेस क्लब मनाएगा हिंदी पत्रकारिता के 200 साल: धर्मेंद्र चौधरी

Listen to this article

हरिद्वार: प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने घोषणा की है कि हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में क्लब साल भर भव्य कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित करेगा। इन आयोजनों में देशभर के जाने-माने पत्रकार शिरकत करेंगे और हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली यात्रा पर विचार-मंथन किया जाएगा।
सोमवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से इस आयोजन को यादगार बनाने का निर्णय लिया गया। सुनील दत्त पाण्डेय को मुख्य संयोजक चुना गया है। परामर्शदात्री समिति में डॉ. शिवशंकर जायसवाल, कौशल सिखौला, गोपाल रावत, आदेश त्यागी, संजय आर्य, और रजनीकांत शुक्ला शामिल हैं।
धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि उनके कार्यकाल में यह निर्णय लिया जाना हर्ष का विषय है । इन कार्यक्रमों में देशभर के प्रतिष्ठित पत्रकारों को आमंत्रित किया जाएगा और प्रेस क्लब के सभी 122 सदस्य सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य हिंदी पत्रकारिता के इतिहास, विकास, वर्तमान स्थिति और भविष्य पर प्रकाश डालना है। बैठक में हिमांशु द्विवेदी, रमेश खन्ना, विकास झा, बृजेन्द्र हर्ष, अमित शर्मा, मुकेश वर्मा, डॉ प्रदीप जोशी, मनोज रावत, संदीप शर्मा, सुभाष कपिल, मयूर सैनी, बृजपाल सिंह, अमित गुप्ता, महेश पारिक, रामकुमार शर्मा, डॉ शिवा अग्रवाल, बालकृष्ण शास्त्री, संदीप रावत, कोषाध्यक्ष काशीराम सैनी, आशु शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।