हरिद्वार में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा का ‘सावन पर्व’ शुरू, हरियाणवी संस्कृति के वैश्विक प्रचार का संकल्प

Listen to this article

हरिद्वार: अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा का दो दिवसीय ‘सावन पर्व’ आज हरिद्वार में प्रदश कोर-वर्किंग-कमेटी की बैठक के साथ विधिवत शुरू हो गया। गंगा तट पर आयो

जित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश.अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने की, जिसमें प्रदेशभर से संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में अशोक बुवानीवाला ने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को विश्व स्तर पर पहुंचाने के लिए एक ऐतिहासिक पहल कर रहा है। समाज ने संकल्प लिया है कि वह दुनिया के सभी 195 देशों में हरियाणवी संस्कृति की पहचान – उस पारंपरिक कहावतों, लोकोक्तियों और जन-प्रचलित वचनों को सिखाने और प्रचारित करने का कार्य करेगा। इस अभियान में हरियाणवी बोली, रहन-सहन, परंपराएं, गीत, त्योहार और जनश्रुतियों को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक सम्मान मिलेगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारी, विभिन्न इकाईयों के अध्यक्ष, महासचिव, महिला मोर्चा, युवा एवं छात्र इकाई मिलकर प्रयास करेंगे। वे अपने विदेशी संपर्कों, एनजीओ, संबंधियों और मित्रों के माध्यम से विदेशों में हरियाणवी संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।
संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए समाज को व्यापक स्तर पर संगठित करने के लिए एक प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य हर जिले, ब्लॉक और गांव तक समाज के लोगों को जोड़कर संगठन की जड़ों को मजबूत करना है।
बैठक में जिला एवं विधानसभा स्तरीय कार्यकारिणी के गठन पर भी जोर दिया गया। प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि शीघ्र ही प्रत्येक जिले व विधानसभा की कार्यकारिणीयों की समीक्षा की जाएगी, और जहां कार्यकारिणी गठित नहीं हुई है, उन्हें आगामी 30 दिनों में संगठनात्मक ढांचा तैयार करने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, जिलास्तर पर प्रमुख सामाजिक एवं प्रशासनिक समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाकर उनका समाधान करवाया जाएगा। सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने इस पर अपनी सहमति जताई।
अशोक बुवानीवाला ने कहा कि यह बैठक संगठनात्मक दृष्टिकोण के साथ-साथ वैश्य समाज की सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक उन्नति के लिए भी मील का पत्थर साबित हुई। बैठक का समापन एक संगठित, सशक्त और प्रभावशाली वैश्य समाज की संकल्पना के साथ हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष तायल व पवन अग्रवाल, महासचिव राजेश सिंगला व बलराम गुप्ता, कोषाध्यक्ष कमल मित्तल, महिला प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सर्राफ, युवा प्रदेशाध्यक्ष रवि गर्ग बधवानियां, मंत्री मुकेश बंसल, यमुनानगर नगर पालिका अध्यक्ष संगीता, पूर्व पालिका अध्यक्ष महम पिंकी, सुशील गुप्ता, विकास गर्ग, संदीप नूनीवाला सहित अनेक पदाधिकारीगण मौजूद रहे।