स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी हरिद्वार द्वारा कांवड़ियों हेतु विशाल भंडारे का आयोजन

Listen to this article

हरिद्वार। स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SDIMT), हरिद्वार, द्वारा विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी सावन के पावन महीने में शिव भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रंखला में, 11 जुलाई से लगातार गुरुकुल कांगड़ी गेट के समीप शिवभक्तों और कांवड़ियों के लिए भंडारे का प्रबंध किया गया है।

संस्थान द्वारा छोले-चावल वितरित कर शिव भक्तों का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस पुनीत अवसर पर संस्थान की निदेशक डॉ. जयलक्ष्मी, अशोक गौतम, पंकज चौधरी, अनुराग गुप्ता, धरणीधर वाग्ले, देवेंद्र सिंह रावत, विकास अग्रवाल, सुधांशु जगता, दिलकुश, ज्योति राजपूत, दिव्या राजपूत, त्रिशु, वैशाली, कशिश धीमान, उमेश कुमार, आशीष कुमार, अमरेश यादव, दृगपाल सहित अनेक सदस्यों ने शिव भक्तों की सेवा में अपना योगदान दिया।