हरिद्वार: प्रदेश के 12 जनपदों में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने अपनी जीत का दावा करते हुए हरिद्वार में जश्न मनाया। महानगर कांग्रेस कमेटी ने देवपुरा चौक पर मिठाइयाँ बाँटकर अपनी खुशी जाहिर की।इस अवसर पर, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि उत्तराखंड के पंचायत चुनावों में कांग्रेस की जीत से यह स्पष्ट हो गया है कि जनता भाजपा सरकार से असंतुष्ट है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी।पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष संतोष चौहान और वरिष्ठ नेता सोम त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में कांग्रेस की जीत यह साबित करती है कि भाजपा की विदाई निश्चित है।पूर्व पार्षद राजीव भार्गव और महानगर कांग्रेस महासचिव तरुण व्यास ने कहा कि जनता ने उत्तराखंड से भाजपा को हटाने का मन बना लिया है। पार्षद महावीर वशिष्ठ और पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार ने बताया कि पंचायत चुनावों में कांग्रेस की इस जीत से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।पार्षद विवेक भूषण विक्की, पार्षद सोहित सेठी, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार और युवा नेता अजय गिरी ने कहा कि भाजपा सरकार में फैले भ्रष्टाचार और महिला अपराधों के खिलाफ उत्तराखंड की जनता ने भाजपा को करारा जवाब दिया है।इस जश्न के मौके पर, विजय प्रजापति, पार्षद प्रतिनिधि अकरम अंसारी, एनएसयूआई अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा, अरुण राघव, ओम मलिक, हिमांशु राजपूत, आशीष भारद्वाज, ऋषभ अरोड़ा, आशु श्रीवास्तव, करन सिंह राणा, मोहित अरियाल, गौरव गोस्वामी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
2025-08-02














