हरिद्वार। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (District Legal Services Authority) ने महर्षि दयानन्द पब्लिक स्कूल, कनखल में नागरिक अधिकार और बाल सुरक्षा पर एक गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन सिमरनजीत कौर ने छात्रों और अभिभावकों को मोबाइल के दुरुपयोग और बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की बात कही।अतिथि डिप्टी लीगल एंड डिफेन्स अरविन्द श्रीवास्तव ने शिक्षा और शिक्षकों से संबंधित अधिकारों की जानकारी दी, जबकि पूर्व सभासद दिनेश जोशी ने ‘गुड टच, बैड टच’ और माता-पिता के व्यवहार के बारे में बताया। स्कूल की प्रधानाचार्या आशा शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और प्रबंधक शक्ति वर्धन शास्त्री ने सभी का आभार व्यक्त किया।गोष्ठी का संचालन कार्यक्रम संयोजक अमित शर्मा ने किया। कार्यक्रम के बाद, सचिव सिमरनजीत कौर ने छात्रों और शिक्षकों के साथ फलदार पौधे भी लगाए। इस अवसर पर कई शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे, जिनमें शालिनी जेटली, डिम्पल कश्यप, प्रीति, उदित वत्स, सौरभ शर्मा, विनीत बांगा, ऋतु, शोभा, रूचि, रितेश, सृष्टि, मानवी, रौनक़, रिया, गोविन्द मिश्रा, सात्विक मिश्रा, संतोष, अनु, रूद्र, वंश, रिद्धि, आदित्य, गौरव, करन, श्याम सिंह, राजीव, सीमा, अरुणा, उदय भारद्वाज आदि प्रमुख थे।
2025-08-08














