श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई

Listen to this article


हरिद्वार: शिवविहार ज्वालापुर स्थित श्रीरामभक्त बालाजी प्रार्थना धाम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में बालकृष्ण का रूप धारण कर आए बच्चों ने झूला झुलाया। मध्य रात्रि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही भक्तों ने जयकारे लगाए। संस्थापक ट्रस्टी आरएस विश्वकर्मा गुरुजी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अत्याचार से मानवता को मुक्ति दिलाने के लिए अवतार लिया था।