प्रेस क्लब में स्वतंत्रता दिवस का जश्न

Listen to this article

​हरिद्वार: प्रेस क्लब में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने ध्वजारोहण कर सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पत्रकारों ने देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों के बलिदानों को याद किया।

​अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री दीपक मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर देश को आजादी दिलाई। उन्होंने लोगों से उनके विचारों का पालन कर राष्ट्र को मजबूत करने में योगदान देने का आग्रह किया। वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत शुक्ला और आदेश त्यागी ने भी सभी को बधाई देते हुए कहा कि बलिदानियों के सपनों को साकार करने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।

​गोष्ठी के दौरान दीपक मिश्रा और मेहताब आलम ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सुनील दत्त पांडे, दीपक नौटियाल, ललितेंद्रनाथ, कुमार दुष्यंत, और कई अन्य वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।