हरिद्वार: जनपदवासियों की शिकायतों का तुरंत समाधान करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए 33 लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं, जिनमें से 12 का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया है, ताकि उनका जल्द से जल्द निपटारा किया जा सके।
जन सुनवाई में प्रमुख शिकायतों में अवैध अतिक्रमण, सड़क निर्माण, फर्जी मार्कशीट की जांच, मस्जिद की मरम्मत और भूमि की पैमाइश जैसे मुद्दे शामिल थे।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जन सुनवाई में आई शिकायतों का समाधान समयबद्धता और गंभीरता के साथ किया जाए, और किसी भी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों को भी तुरंत निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने फर्जी राशन कार्ड धारकों और अवैध विद्युत कनेक्शनों की जांच कर उन पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश भी दिए। बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।













