लोक कल्याण के लिए हुआ है संतों का जन्म: डॉ स्वामी संतोषानंद देव

Listen to this article

महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव का अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया

हरिद्वार/मकराना: महामंडलेश्वर स्वामी डॉ संतोषानंद देव महाराज का अवतरण दिवस उनके शिष्यों द्वारा मकराना, नागौर (राजस्थान) में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी डॉ संतोषानंद देव ने इस अवसर पर कहा कि संतों का जन्म ही लोक कल्याण के लिए होता है, और संतों के बिना पृथ्वी पर ज्ञान और गुरु परंपरा नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि संत समाज ही हमें सत्य के मार्ग पर चलना सिखाता है और हम उनके द्वारा बताई गई वैदिक परंपरा और सनातन पद्धति को ग्रहण करते हैं।

​राजस्थान में 30 सितंबर को सालासर बालाजी हनुमान जागरण हुआ, जिसके बाद 01 अक्टूबर को बालाजी का सवामणि प्रसाद, छप्पन भोग और भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह समारोह संजय मार्बल और प्रिया मार्बल के सौजन्य से संपन्न हुआ। वहीं, हरिद्वार स्थित आश्रम में भी दक्षिणमुखी हनुमान की विशेष पूजा अर्चना और प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर महंतों और संतों ने स्वामी संतोषानंद देव को शुभकामनाएं दीं। स्वामी जी ने संस्कारों पर ज़ोर देते हुए कहा कि आज के परिवेश में हम अपने बच्चों को संस्कारवान नहीं बना पा रहे हैं, क्योंकि हम गुरुओं के आशीर्वाद और गुरु परंपरा को नहीं पहचान पा रहे हैं।

​इस अवसर पर महंत गोविंद दास, स्वामी रविदेव शास्त्री, रंजीता झा सहित कई संत-महंतों और गणमान्य लोगों ने अपनी शुभकामनाएं दीं।