करवा चौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को विशेष अवकाश

Listen to this article

​उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को करवा चौथ पर्व के उपलक्ष्य में प्रदेश की महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

​यह विशेष अवकाश राज्य भर के शासकीय और अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत केवल महिला कर्मियों पर लागू होगा।

​शासन ने सभी संबंधित विभागों, जिलाधिकारियों और अन्य संबद्ध अधिकारियों को इस निर्णय के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने और व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि महिला कर्मचारी श्रद्धापूर्वक अपने पारिवारिक एवं सांस्कृतिक कर्तव्यों का पालन कर सकें।