चेकिंग के दौरान रोके जाने पर युवक ने अपनी बाइक में लगाई आग, गिरफ्तार

Listen to this article

​हरिद्वार। रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान तीन सवारी बैठाकर आ रहे राशिद पुत्र नासिर (निवासी केलनपुर, रुड़की) को रोका गया। पुलिस ने बाइक पर तीन सवारी बैठाने के आरोप में उसका चालान कर बाइक को सीज कर दिया।

​चालान पर हस्ताक्षर करने से इनकार करते हुए, राशिद गुस्सा हो गया और धमकी देते हुए अपनी बाइक में आग लगाने का प्रयास करने लगा। पुलिस द्वारा रोके जाने पर युवक ने हंगामा किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शांति भंग करने के आरोप में उसका चालान कर दिया है।