उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है, हालांकि सुबह और शाम को ठंड महसूस हो रही है। मैदानी इलाकों में तेज धूप खिल रही है, जिससे दिन का तापमान सामान्य बना हुआ है। पिछले दिनों हुई बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से राज्य में ठंड की शुरुआत हो गई है। मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे लोग अब गर्म कपड़े पहनने लगे है!
सुबह-शाम की गुलाबी ठंड के कारण लोग हल्के गर्म कपड़े पहनने लगे हैं और दिन में धूप की हल्की गर्माहट सहनीय है और लोग ठंड के साथ धूप का भी आनंद ले रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में किसी बड़ी मौसमी गतिविधि की संभावना नहीं है। ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा, हालांकि कुछ ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 15 अक्टूबर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहने का अनुमान है।













