दीपावली की खरीददारी के लिए ज्वालापुर बाजार में उमड़ी भीड़; पुलिस ने लगाए यातायात प्रतिबंध

Listen to this article

दीपावली के पंचपर्वों पर खरीददारी के लिए ज्वालापुर के बाजारों (कटहरा बाजार, चौक बाजार, गुरूद्वारा रोड, पीठ बाजार) में भारी भीड़ उमड़ रही है। हरिद्वार शहर, भीमगोड़ा, खड़खड़ी, भूपतवाला, कनखल और आसपास के गांवों से लोग पहुंच रहे हैं। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। बाजारों में जाम न लगे, इसके लिए भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। सेक्टर-2 बैरियर, ज्वालापुर इंटर कॉलेज, रेलवे फाटक, रेल चौकी आदि पर बैरिकेड लगाकर ई-रिक्शा, टेंपो आदि को भी बाजार में जाने से रोका जा रहा है, जिससे लोग सहूलियत से खरीददारी कर पा रहे हैं। एसएसआई खर्मेंद्र गंगवार पुलिस टीम के साथ व्यवस्था संभाल रहे हैं।