मेयर किरण जैसल और विधायक मदन कौशिक ने रिक्शा चालकों को किया सम्मानित

Listen to this article

मेयर किरण जैसल और नगर विधायक मदन कौशिक ने पंचपुरी पैडल एवं ई-रिक्शा यूनियन के चालकों को सम्मानित किया और उपहार बांटे। रेलवे स्टेशन गेट स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष राजू मनोचा और महामंत्री प्रेम कुमार ने उनका स्वागत किया। मेयर और विधायक ने रिक्शा चालकों की सराहना करते हुए कहा कि वे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं और यात्रियों के साथ मधुर व्यवहार कर धर्मनगरी हरिद्वार की पहचान को कायम रखने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर स्वामी रविदेव शास्त्री, सुरेश कुमार गुप्ता, शेखर कश्यप, दीपक कुकरेजा आदि मौजूद रहे।