हरिद्वार में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद, योग पीठ पतंजलि में फोर्स की ब्रीफिंग

Listen to this article

​हरिद्वार, 1 नवंबर। राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर योग पीठ पतंजलि में ड्यूटी में लगे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों को संयुक्त रूप से ब्रीफिंग दी गई।

​आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप और आईजी लॉ एंड ऑर्डर सुनील मीणा, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित अन्य उच्चाधिकारियों ने मौजूद रहकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

​वीवीआईपी कार्यक्रम के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें सुरक्षाकर्मी निर्धारित यूनिफॉर्म में मुस्तैद रहेंगे। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी, और बम निरोधक दस्ता व एलआईयू एक्टिव मोड पर रहेंगे। प्रभावी यातायात प्लान भी जारी किया गया है।

​उच्चाधिकारियों ने सभी को आपसी समन्वय, सतर्कता, जिम्मेदारी और निर्धारित वर्दी में ड्यूटी करने के निर्देश दिए। बिना चेकिंग किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा, और बिना आदेश के कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पॉइंट नहीं छोड़ेगा। पास के बिना कार्यक्रम स्थल में प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। सुरक्षाकर्मियों को वीआईपी की तरफ न देखकर जनता की ओर रुख रखने और सतर्क रहने को कहा गया है।

हरिद्वार में राष्ट्रपति के दौरे के लिए कड़ी सुरक्षा, योग पीठ पतंजलि में उच्चाधिकारियों ने पुलिस-प्रशासनिक फोर्स को ब्रीफ किया। समन्वय, सतर्कता और नियमों का पालन करने पर जोर दिया गया।