एनयूजे (आई) उत्तराखंड इकाई हरिद्वार का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, नरेश गुप्ता बने अध्यक्ष और संदीप रावत महामंत्री

Listen to this article

हरिद्वार। देश में पत्रकारों की सबसे बड़ी संस्था एनयूजे (आई) उत्तराखंड, इकाई हरिद्वार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह और अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान समारोह प्रेस क्लब हरिद्वार के सभागार में भव्य रूप से आयोजित किया गया।

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने पत्रकारिता को समाज निर्माण और शासन-प्रशासन के बीच सेतु के साथ ही सजग प्रहरी की अहम भूमिका बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए समाज के हर व्यक्ति को जागरूक होना पड़ेगा।

​नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

​शंकराचार्य जी ने अध्यक्ष नरेश गुप्ता और महामंत्री संदीप रावत सहित समस्त नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई।

शपथ लेने वाले प्रमुख पदाधिकारी:

  • अध्यक्ष: श्री नरेश गुप्ता
  • उपाध्यक्ष: राधिका नागरथ, विकास कुमार झा
  • महामंत्री: संदीप रावत
  • कोषाध्यक्ष: सचिन कुमार
  • वरिष्ठ सचिव: जोगेंद्र मावी
  • सचिव: प्रतिभा वर्मा व सोमेश खत्री
  • संगठन सचिव: आशीष मिश्रा
  • प्रचार सचिव: नितिन राणा
  • समारोह सचिव: संजीव शर्मा
  • विधि सलाहकार: सुरेंद्र शर्मा

​इनके अतिरिक्त अनिल चौधरी, स्वरूप पुरी, शिवांग अग्रवाल, ठाकुर शैलेंद्र सिंह, संतोष कुमार, कुमकुम शर्मा, अनूप कुमार, शमशेर बहादुर, नीलम सैनी, निशा शर्मा, दिव्यांश शर्मा, अम्बरीष कुमार, वैभव भाटिया, करण खुराना और विश्वजीत सिंह ने भी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ ली।

अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान से सम्मानित

​समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए कई गणमान्य व्यक्तियों को अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिनमें मनोज कपिल (डीएवी प्रधानाचार्य), शांतनु मांगलिक (स्केटिंग चैंपियन), अवनीश प्रेमी (पत्रकारिता), स्वरूप पुरी (पत्रकारिता), अंकुर अग्रवाल (रोटरी क्लब, रानीपुर), और कल्पना गहलोत (यातायात प्रबंधन) शामिल हैं।

​अतिथि उद्बोधन

  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित (मुख्य अतिथि) ने पत्रकारों से पारदर्शिता से कार्य करने का आह्वान किया और उनकी लेखनी के गहरे सामाजिक असर को स्वीकार करते हुए उन्हें शासन-प्रशासन के लिए पथ प्रदर्शक बताया।
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल (विशिष्ट अतिथि) ने गणेश शंकर विद्यार्थी को महात्मा गांधी के पदचिन्हों पर चलने वाला अहिंसावादी महान पत्रकार बताया। उन्होंने हिंदी पत्रकारिता में उनके प्रारंभिक अलख जगाने और कई पत्रकारों को प्रेरित करने के योगदान को याद किया।
  • एनयूजे आई के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पाण्डेय ने गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती और सम्मान समारोह की परंपरा की सराहना की।

प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने प्रेस क्लब की पहचान और एनयूजे (आई) सहित अन्य प्रतिष्ठित संगठनों के क्लब से जुड़े होने पर गर्व व्यक्त किया। निवर्तमान महामंत्री डॉ शिवा अग्रवाल ने गणेश शंकर विद्यार्थी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला, जबकि नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश गुप्ता ने संगठन को मजबूत करने और पत्रकारों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में डॉ शिव शंकर जायसवाल, पं रामेश्वर गौड़, विमल कुमार डॉक्टर रविकांत शर्मा डॉक्टर प्रदीप जोशी रामचंद्र कनौजिया,सुरेंद्र शर्मा एडवोकेट,दीपक मिश्रा,गुलशन कुमार नैय्यर,श्रीमती श्वेता सहगल प्रधानाचार्य संस्कृति स्कूल, माधवी भट्टाचार्य कथक नृत्यांगना, इंद्र मोहन बड़थ्वाल , उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन, समाजसेवी नेहा मालिक, जगदीश लाल पाहवा, डॉ विशाल गर्ग, पूर्व पार्षद दिनेश जोशी, ट्रीमैन बघेल जी, लव शर्मा एनयूजे आई उत्तराखंड इकाई हरिद्वार के निवर्तमान अध्यक्ष आदेश त्यागी, प्रेस क्लब महासचिव दीपक मिश्रा, श्रमजीवी अध्यक्ष संजय आर्य,महामंत्री अमित कुमार डॉ राजनीकांत शुक्ला, श्रवण झा, अविक्षित रमन, बिजेंद्र हर्ष, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, संजय रावल, ललितेंद्र नाथ, डॉ शिव शंकर जायसवाल, पं रामेश्वर गौड़, बालकृष्ण शास्त्री, विमल कुमार डॉक्टर रविकांत शर्मा डॉक्टर प्रदीप जोशी,सतीश गुजराल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।