तीरंदाजी राष्ट्रीय चैंपियनशिप का महाकुंभ शुरू, विजेताओं को मिलेगा ‘असली सोना’

Listen to this article

  • मुख्य खबर: एसएमजेएन पीजी कॉलेज में आरजेके फाउंडेशन के तत्वावधान में 6 दिवसीय चौथी राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 21जून तक चलेगी।: इस महाकुंभ में देश के 27 राज्यों से 700 से अधिक धनुर्धर हिस्सा ले रहे हैं। इस चैंपियनशिप की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को असली सोने का स्वर्ण पदक दिया जाएगा।उद्घाटन: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन मेयर किरण जैसल, एसपी (रेलवे) अरुणा भारती और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील बत्रा ने संयुक्त रूप से किया।